भारत वाहिनी पार्टी के प्रमुख घनश्याम तिवाड़ी ने किया कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान
जयपुर. भारत वाहिनी पार्टी के प्रमुख घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे आज (मंगलवार) राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। उन्होंने कहा कि इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। इसलिए वह कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। वे कई बार विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।
तिवाड़ी ने कहा कि जिन सिंद्धांतों के साथ भाजपा में और भारत वाहिनी पार्टी में काम किया। उन्हीं सिद्धांतों पर आगे भी कायम रहूंगा। अभी वे कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आगे भारत वाहिनी के कांग्रेस में विलय की प्रक्रिया होगी।